businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

तेल की कीमतें फिर होंगी 100 डॉलर के पार!

Source : business.khaskhabar.com | Jan 21, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 world crisis in offing, crude prices may rocket again to 100 dollars ier barrel by year endकोलकाता। ब्रिटिश अर्थशास्त्री सिमोन हंट ने बुधवार को कहा कि मध्य पूर्व के देशों में बढ रहे संकट की वजह से इस साल के अंत तक तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार चली जाएंगी जिससे एक बार फिर वैश्विक तेल संकट की स्थिति पैदा होगी। सिमोन हंट के मुताबिक अरब देशों में अमेरिका लगातार अपना प्रभाव खोता जा रहा है जबकि रूस पर पाबंदी लगने के बावजूद रूस और चीन अरब देशों और तेल क्षेत्र में अपने पैर पसार रहे हैं।

इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित एक समारोह में हंट ने कहा,इराक के तेल क्षेत्र पर अपना प्रभुत्व जमाने की अमेरिकी इच्छा ने मध्य पूर्व के देशों में काफी संकट खडा किया है। ऎसी संभावना है कि इस साल इस क्षेत्र में राजनीतिक उथल-पुथल देखी जा सकती है, जिससे तेल की आपूर्ति में बडी बाधा पैदा होगी। सऊदी अरब के बाद रूस विश्व का दूसरा सबसे बडा तेल निर्यातक देश है। अर्थशास्त्री हंट अर्थव्यवस्था की गति के हिसाब से कंपनियों को रणनीतिक सलाह भी मुहैया कराते हैं।

उनके मुताबिक सऊदी अरब के राजनीतिक परिदृश्य में बडा जोखिम है। उन्होंने कहा, उत्तराधिकार की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है और सऊदी अरब में आंतरिक कलह की स्थिति होगी। बडी मुसीबत यमन से आने जा रही है। हंट के मुताबिक इस उथल-पुथल के बीच भारत में एक बार फिर "इंतजार करो और देखो" की विदेश नीति होगी और यह शक्तिशाली देशों और मध्य पूर्व के देशों के साथ अपनी पूर्वस्थिति को बनाए रखेगा।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0