businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

भारत में व्हाट्सऎप यूजर की संख्या बढी

Source : business.khaskhabar.com | Nov 03, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 whatsapp user base crosses 70 million in indiaमुंबई। मोबाइल संदेश सेवा व्हाट्सऎप के सक्रिय उपयोक्ताओं की संख्या बढकर 7 करोड को पार कर गई है जो उसके कुल उपयोक्ताओं के 10 फीसदी से अधिक है। यह बात व्हाट्सऎप के कारोबारी प्रमुख नीरज अरोडा ने कही। व्हाट्सऎप के उपाध्यक्ष अरोडा ने यहां पांचवें सालाना आईएनके सम्मेलन में कहा, यहां हमारे 7 करोड सक्रिय उपयोक्ता हैं जो कम से कम महीने में एक बार इसका उपयोग करते हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी के कुल उपयोक्ताओं की संख्या 60 करोड है। उल्लेखनीय है कि व्हाट्सऎप को इस साल 19 अरब डॉलर में खरीद लिया है। उन्होंने कहा कि भारत व्हाट्सऎप के लिए सबसे बडे बाजारों में से एक है और कंपनी का लक्ष्य है भारत और ब्राजील जैसे बाजारों में अरबों लोगों को जोडना।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0