businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

भीषण गर्मी:आसमान छूने लगे सब्जियों के दाम

Source : business.khaskhabar.com | Jun 15, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 vegetable prices skyrocket due to heatwave conditions 46271जयपुर। गर्मी की मार से सब्जियों की पैदावार प्रभावित होने के कारण दामों में बढोतरी होने से लोगों की जेब पहले से ज्यादा ढीली होने लगी है। भीषण गर्मी-लू और पानी की कमी के चलते खेतों में सब्जियां खराब होने लगी है, लिहाजा सब्जी मंडियों में सब्जियों की आवक कमजोर होने से उनके दाम आसमान छूने लगे हैं।
टमाटर, भिंडी, करेला सहित मौसमी सब्जियों के दाम पिछले 15 दिनों में रिटेल में 15 से 30 रूपए बढ गए हैं। वहीं कईं सब्जियों के दामों में तो दोगुनी तक की बढोतरी हो गई है। टमाटर के भाव सबसे ज्यादा बढ रहे हैं। 10 से 15 रूपए किलों बिक रहे टमाटर के भाव अब 50 रूपए किलो हैं। नींबू के भाव इस सीजन में घटने के बजाय लगातर बढते जा रहे हैं। आलू भी भाव खा रहा है।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0