businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

टीवीएस मोटर कंपनी ने भारत में परिचालन शुरू किया

Source : business.khaskhabar.com | May 07, 2020 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 tvs motor company resumes operations in india 440229नई दिल्ली। दो पहिया और तीन पहिया वाहन निर्माता टीवीएस मोटर कंपनी ने बुधवार को कहा कि उसने भारत स्थित होसुर (तमिलनाडु), मैसूरु (कर्नाटक) और नालागढ़ (हिमाचल प्रदेश) के सभी कारखानों में परिचालन शुरू कर दिया है। कंपनी ने एक बयान में कहा, कर्मचारियों के लिए एक व्यापक नियमावली तैयार की गई है, ताकि कोरोना वायरस के प्रसार को कम करने में आवश्यक सुरक्षा दिशानिर्देशों का पूरा पालन हो सके।

कंपनी ने कहा, कंपनी ने अपनी सभी विनिर्माण इकाइयों पर उचित सामाजिक दूरी और स्वच्छता के उच्चतम मानकों के साथ कर्मचारियों के लिए सुरक्षित कार्यस्थल सुनिश्चित करने के लिए व्यापक उपाय किए हैं।

कंपनी ने कहा कि राज्य सरकार के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए कर्मचारियों की कुछ श्रेणी के लिए घर से काम (वर्क फॉर्म होम) जैसे विकल्प अभी भी अपनाए जा रहे हैं।

टीवीएस मोटर कंपनी 8.5 अरब डॉलर की टीवीएस समूह की प्रमुख कंपनी है। (आईएएनएस)

[@ यहां लगता है साढे तीन साल का सूर्यग्रहण!]


[@ वास्तु : इस रंग की कुर्सी पर बैठें, नहीं आएगी धन की कमी]


[@ मंदिर में ना करें ये गलतियां, वरना...]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0