businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजार में लगातार दूसरे हफ्ते जारी रहा गिरावट का दौर

Source : business.khaskhabar.com | Aug 24, 2019 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 the stock market continued for the second consecutive week for fall 400235मुंबई। बीते सप्ताह सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लगातार दूसरे हफ्ते गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी जहां 11,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे बंद हुआ। वहीं, सेंसेक्स 37,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे बंद हुआ।

साप्ताहिक आधार पर, सेंसेक्स 649.17 अंकों या 1.74 फीसदी की गिरावट के साथ 36,701.16 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 218.45 अंकों या 1.98 फीसदी की गिरावट के साथ 10,829.35 पर बंद हुआ। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 288.82 अंकों या 2.14 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और यह 13,202.08 पर बंद हुआ, जबकि स्मॉलकैप सूचकांक 398.48 अंकों या 3.17 फीसदी की गिरावट के साथ 12,186.11 पर बंद हुआ।

सोमवार को सेंसेक्स 52.16 अंकों या 0.14 फीसदी तेजी के साथ 37,402.49 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 6.10 अंकों या 0.06 फीसदी की तेजी के साथ 11,053.90 पर बंद हुआ।

मंगलवार को शेयर बाजारों में गिरावट रही और सेंसेक्स 74.48 अंकों या 0.20 फीसदी की गिरावट के साथ 37,328.01 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 36.90 अंकों या 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 11,017 पर बंद हुआ।

बुधवार को वैश्विक बाजारों में बिकवाली के दवाब में सेंसेक्स 267.64 अंकों या 0.72 फीसदी की गिरावट के साथ 37,060.37 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 98.30 अंकों या 0.89 फीसदी की गिरावट के साथ 10,918.70 पर बंद हुआ।

गुरुवार को लगातार तीसरे दिन शेयर बाजारों में गिरावट रही। सेंसेक्स 587.44 अंकों या 1.59 फीसदी की गिरावट के साथ 36,472.93 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 180.95 अंकों या 1.67 फीसदी की गिरावट के साथ 10,737.75 पर बंद हुआ।

शुक्रवार को सेंसेक्स 228.23 अंकों या 0.63 फीसदी की तेजी के साथ 37,701.48 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 88 अंकों या 0.82 फीसदी की तेजी के साथ 10,829 पर बंद हुआ।

बीते सप्ताह सेंसेक्स के तेजी वाले शेयरों में प्रमुख रहे - टीसीएस (3.88 फीसदी), टेक महिंद्रा (3.65 फीसदी), इंफोसिस (3.53 फीसदी), सन फार्मा (3.12 फीसदी) और एचसीएल टेक (2.35 फीसदी)।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - यस बैंक (25.42 फीसदी), इंडसइंड बैंक (8.89 फीसदी), टाटा मोटर्स (8.29 फीसदी), टाटा मोटर्स डीवीआर (7.43 फीसदी) और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (6.42 फीसदी)।

आर्थिक मोर्चे पर, फिच सोल्यूशंस ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा चालू वित्त वर्ष के अंत तक ब्याज दरों में 40 आधार अंकों की कटौती की उम्मीद है, क्योंकि मौद्रिक नीति में अब तक जो राहत दी गई है, उससे आर्थिक विकास को अधिक बढ़ावा नहीं मिला है। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि भारत अभी भी दुनिया में सबसे तेजी से वृद्धि करने वाली अर्थव्यवस्था बनी हुई है।

उन्होंने यह बात अर्थव्यवस्था की बिगड़ी हालत पर आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि वैश्विक विकास दर भी नीचे जा रही है और अब दुनिया की संशोधित विकास दर 3.2 फीसदी है। भारत की जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) की विकास दर अभी भी दूसरों से ज्यादा है।

सीतारमण ने कहा कि वैश्विक व्यापार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है, जिसका असर देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है।

विदेशी मोर्चे पर, लगातार चौथे महीने जापान के विनिर्माण क्षेत्र में अगस्त में गिरावट दर्ज की गई। जिबुन बैंक फ्लैश जापान मैनुफैक्चरिंग पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) अगस्त में 49.4 रही, जो कि 50 के लक्ष्य पीछे रही। इस सूचकांक में 50 से कम का अंक मंदी और 50 से ऊपर का अंक तेजी का संकेत है।

(आईएएनएस)

[@ ब्वॉयफ्रेंड ने दिया धोखा: घर बेचा, नौकरी छोड फिर...]


[@ स्कूल में नाबालिग छात्र से संबंध बना हुई प्रेग्नेंट टीचर]


[@ म्यांमार में खाते हैं खाना और सोते हैं भारत में!]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0