businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

भारत की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का बाजार पूंजीकरण करीब 93,000 करोड़ रुपए बढ़ा

Source : business.khaskhabar.com | July 13, 2026 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 the market capitalization of four of india top 10 companies increased by nearly ₹93000 crore 828335मुंबई । भारत की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बीते हफ्ते 92,995.48 करोड़ रुपए बढ़ा है। इसमें सबसे अधिक योगदान एचडीएफसी बैंक और भारती एयरटेल का रहा है।  
शीर्ष 10 में जिन कंपनियों के मार्केटकैप में बढ़ोतरी हुई है। उनमें एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल और एलआईसी का नाम शामिल है। इसके अलावा, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी और एचयूएल के बाजार पूंजीकरण में कटौती हुई है।
समीक्षा अवधि में एचडीएफसी बैंक के मार्केट कैप में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई। इसका वैल्यूएशन 35,808.09 करोड़ रुपए से बढ़कर 12,69,454.42 करोड़ रुपए हो गया है।
इसके बाद भारती एयरटेल का स्थान रहा, जिसका बाजार पूंजीकरण 34,896.92 करोड़ रुपए बढ़कर 11,98,774.22 करोड़ रुपए हो गया है।
एलआईसी का मार्केटकैप 16,065.5 करोड़ रुपए बढ़कर 5,60,205.05 करोड़ रुपए हो गया, जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 6,224.97 करोड़ रुपए बढ़कर 17,71,206.33 करोड़ रुपए हो गया है। 
दूसरी तरफ, हिंदुस्तान यूनिलीवर के मार्केटकैप में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई और इसका मार्केटकैप 12,088.65 करोड़ रुपए कम होकर 5,04,997.65 करोड़ रुपए हो गया है।
लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) का वैल्यूएशन 11,040.23 करोड़ रुपए घटकर 5,42,938.40 करोड़ रुपए हो गया, जबकि टीसीएस की मार्केट वैल्यू में 8,574.87 करोड़ रुपए की कमी आई और हफ्ते के आखिर में इसका मार्केटकैप कम होकर 7,48,600.40 करोड़ रुपए हो गया है।
बजाज फाइनेंस का मार्केटकैप 7,813.58 करोड़ रुपए घटकर 6,35,327.78 करोड़ रुपए रह गया। आईसीआईसीआई बैंक का वैल्यूएशन 6,315.32 करोड़ रुपए घटकर 10,05,379.71 करोड़ रुपए हो गया, जबकि एसबीआई का मार्केटकैप 3,461.48 करोड़ रुपए घटकर 9,56,430.44 करोड़ रुपए रह गया है।
मिला-जुला प्रदर्शन होने के बावजूद, रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केटकैप के हिसाब से भारत की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी रही। इसके बाद एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, एलआईसी, एलएंडटी और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा।
--आईएएनएस 

[@ महिलाओं की शर्ट के बटन बाई तरफ ही क्यों!]


[@ जानें संतुलित आहार की अनजानी बातों के बारे में ]


[@ खूब खाइए हरी सब्जियां घटेगा मोतियाबिंद का खतरा]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0