businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सुपरबाइक जैसा भौकाल देने आ रही है एवोर इलेक्ट्रिक बाइक

Source : business.khaskhabar.com | Jun 30, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 the evor electric bike is coming to offer superbike like aura 825214ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 

बाजार में ईवी वाहनों की लगातार मांग बढ़ रही है। जिसे देखते हुए कई निर्माताओं की ओर से कई बेहतरीन विकल्प पेश और लॉन्च किए जा रहे हैं। इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल निर्माता Avore की ओर से भी जल्द ही नई मोटरसाइकिल को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से कब तक और किस तरह की खासियत के साथ नई मोटरसाइकिल को लॉन्च किया जा सकता है। 

हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। अवोर इलेक्ट्रिक की ओर से भारतीय बाजार में जल्द ही नई मोटरसाइकिल को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से जानकारी दी गई है कि वह कब तक भारत में अपनी पहली मोटरसाइकिल को लॉन्च करने जा रही है। निर्माता की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 28 जुलाई को औपचारिक तौर पर अवोर की नई मोटरसाइकिल को लॉन्च कर दिया जाएगा। 

इतनी दमदार बैटरीः 

निर्माता की ओर से 10.5 किलोवाट की क्षमता की मोटर के साथ मोटरसाइकिल को लॉन्च किया जाएगा। जिसमें 5kWh की क्षमता की बैटरी को दिया जाएगा। जो आईपी 67 रेटिंग के साथ आएगी। इस मोटरसाइकिल में एआई के साथ ही डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, नेविगेशन के साथ ही कई और जानकारी को भी देखा जा सकेगा। 

ये होगी खासियतः 

इस मोटरसाइकिल को 125 से 200 सीसी सेगमेंट की ICE मोटरसाइकिल के इलेक्ट्रिक विकल्प के तौर पर लॉन्च किया जाएगा। 

इनसे होगा मुकाबलाः 

भारतीय बाजार में Matter, Oben Rorr, Ola की ओर से इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। इसी सेगमेंट में Avore की ओर से ऑफर की जाने वाली मोटरसाइकिल से बाकी निर्माताओं को मुकाबला करना होगा।

[@ यह उपाय करने से शांत होंगे शनि दोष]


[@ एलियंस को ढूंढेगा यह टेलीस्कोप!]


[@ ऎसा करने से चमकेगी किस्मत]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0