businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

टाटा समूह ने आधिकारिक तौर पर संभाला एयर इंडिया का प्रबंधन

Source : business.khaskhabar.com | Jan 27, 2022 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 tata group officially takes over the management of air india 504024नई दिल्ली। टाटा संस की सहायक कंपनी ने गुरुवार को आधिकारिक तौर पर एयर इंडिया का प्रबंधन संभाल लिया। सूत्रों ने बताया कि टाटा समूह द्वारा गुरुवार को एयर इंडिया का औपचारिक अधिग्रहण कर लिया गया है।

इसके अलावा टाटा समूह के अध्यक्ष नटराजन चंद्रशेखरन एयर इंडिया के औपचारिक अधिग्रहण से पहले गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी के अनुसार, आधिकारिक तौर पर एयर इंडिया गुरुवार को टाटा समूह को सौंप दी गई है। इसके अलावा टाटा समूह द्वारा एयर इंडिया के अधिग्रहण के संबंध में औपचारिक घोषणा भी कर दी गई है।
  (आईएएनएस)

[@ वास्तु : इस रंग की कुर्सी पर बैठें, नहीं आएगी धन की कमी]


[@ अनोखा मामला! पुलिस ने भैंस को किया गिरफ्तार]


[@ ये जेट साइकिल उडा देगी आपके होश]