businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

स्वाइप का एलीट प्रो स्मार्टफोन 6999 रुपये में

Source : business.khaskhabar.com | Oct 08, 2017 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 swipe launches elite pro smartphone at rs 6999 262336नई दिल्ली। घरेलू स्मार्टफोन निर्माता स्वाइप टेक्नॉलजीज ने अपनी एलीट सीरिज का विस्तार करते हुए शनिवार को 4जी सक्षम ‘एलीट प्रो’ स्मार्टफोन लांच किया, जिसमें पांच इंच की एचडी आईपीएस डिस्प्ले है और इसकी कीमत 6,999 रुपये रखी गई है।

‘एलीट प्रो’ में 1.4 गीगाहट्र्ज का क्वैड-कोर प्रोसेसर है। इसमें तीन जीबी रैम और 32 जीबी रोम है, जिसे मेमोरी कार्ड के जरिए 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह स्नैपडील पर आठ अक्टूबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

स्वाइप टेक्नॉलजीज के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीपाल गांधी ने एक बयान में कहा, ‘‘‘स्वाइप एलीट प्रो’ में ऐसी कई विशेषताएं हैं, जो पैसे के सही मूल्य पर सच्ची गुणवत्ता देने के हमारे वादे पर आधारित हैं।’’

यह स्मार्टफोन फिंगरप्रिंट स्कैनर युक्त है तथा इसमें 13 मेगापिक्सल का पिछला कैमरा तथा आठ मेगापिक्सल का अगला कैमरा है।

यह डिवाइस एंड्रायड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित है तथा इसमें 2,500 एमएएच की बैटरी लगी है।
(आईएएनएस)

[@ ऎसी मसाज देखते ही कांप उठेगी रूह, कराएंगे आप]


[@ मूलांक के अनुसार हो आपका पर्स तो कभी नहीं रहेगी पैसों की किल्लत ]


[@ क्या आपको पता है मोदी का ये Secret!]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0