दिल्ली आईटीपीओ इंटरनेशनल एग्जिबिशन में छाई सुनीता गुप्ता की आर्टिफिशयल ज्वैलरी
Source : business.khaskhabar.com | Nov 16, 2024 | 
दौसा। आर्टिफिशियल ज्वेलरी में महिलाओं को रोजगार देकर आत्मनिर्भर बनाने वाली सुनीता गुप्ता ने दिल्ली में अपनी ज्वैलरी की प्रदर्शनी लगाई। जिसकी काफी सराहना हो रही है। सुनीता गुप्ता ने नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आईटीपीओ इंटरनेशनल एग्जिबिशन 14 से 27 नवंबर तक हॉल नंबर एच 1 स्टॉल नंबर 88 झारखंड पवेलियन के पीछे अपनी प्रदर्शनी लगाई।
सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार, सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के प्रमुख शासन सचिव राजेश अग्रवाल, एनडीएफडीसी केसीएमडी नवीन शाह ने स्टॉल का अवलोकन किया। उन्होंने सुनीता गुप्ता की आर्टिफिशियल ज्वेलरी की सराहना की।
गौरतलब है कि आर्टिफिशियल ज्वैलरी मेकिंग में महिलाओं को रोजगार देकर शतक बनाने के मामले में सुनीता गुप्ता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है। सुनीता गुप्ता की आर्टिफिशियल ज्वेलरी की प्रगति मैदान में लगी प्रदर्शनी के दौरान काफी सराहना की गई।
[@ केसर स्वास्थ्य के लिए कई तरह से लाभकारी]
[@ इस गुफा का चमत्कार सुनकर रह जाएंगे दंग]
[@ सास को दामाद से हुआ इश्क, शादी करती लेकिन...]