businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजार में जोरदार तेजी, नई ऊंचाई पर सेंसेक्स, निफ्टी

Source : business.khaskhabar.com | Jan 13, 2020 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 strong rise in stock market sensex at new height nifty 424166मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को तेजी के रुझानों के बीच प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी ने बड़ी छलांग लगाई और दोनों सूचकांक नई ऊंचाई पर चले गए। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स करीब 300 अंक उछला और निफ्टी फिर नई ऊंचाई को छूने के बाद 12,300 के ऊपर बना हुआ था। सुबह 9.50 बजे सेंसेक्स पिछले सत्र से 219.16 अंकों यानी 0.53 फीसदी की बढ़त के साथ 41,818.88 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी 59.45 अंकों यानी 0.49 फीसदी की तेजी के साथ 12,316.25 पर बना हुआ था।

इससे पहले बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह नौ बजे पिछले के मुकाबले 188.49 अंकों की बढ़त के साथ 41,788.21 पर खुला और 41,893.41 तक उछला, जोकि अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी पिछले सत्र के मुकाबले करीब 40 अंकों की बढ़त के साथ 12,296.70 पर खुला और 12,337.75 तक उछला जोकि निफ्टी का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। (आईएएनएस)

[@ इस आश्रम में 43 वर्षो से जल रही अखंड अग्नि]


[@ कोहली के नाम से जुड़ी यह उपलब्धि, इस विशेष क्लब में शामिल, देखें...]


[@ ब्यूटी टिप्स:लगे अपनी उम्र से 5 साल कम ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0