businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 530 अंक ऊपर

Source : business.khaskhabar.com | Nov 25, 2019 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 stock markets rise sensex up 530 points 415185मुंबई। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 529.82 अंकों की तेजी के साथ 40,889.23 पर और निफ्टी 159.35 अंकों की तेजी के साथ 12,073.75 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 80.25 अंकों की तेजी के साथ 40,439.66 पर खुला और 529.82 अंकों या 1.31 फीसदी तेजी के साथ 40,889.23 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 40,931.71 के ऊपरी और 40,393.90 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयरों में तेजी रही। भारती एयरटेल (7.20 फीसदी), टाटा स्टील (4.99 फीसदी), इंडसइंड बैंक (3.49 फीसदी), एक्सिस बैंक (3.10 फीसदी) व वीईडीएल (2.74 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे- ओएनजीसी (2.17 फीसदी) व यस बैंक (1.70 फीसदी)।

बीएसई के मिडकैप व स्मॉलकैप सूचकांक में तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 172.28 अंकों की तेजी के साथ 14,910.95 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 108.49 अंकों की तेजी के साथ 13,462.27 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 8.05 अंकों की तेजी के साथ 11,922.45 पर खुला और 159.35 अंकों या 1.34 फीसदी की तेजी के साथ 12,073.75 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 12,084.50 के ऊपरी स्तर और 11,919.75 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में तेजी रही। दूरसंचार (6.78 फीसदी), धातु (3.34 फीसदी), रियल्टी (2.04 फीसदी), आधारभूत सामग्री (2.02 फीसदी) व ऑटो (1.85 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1400 शेयरों में तेजी और 1093 में गिरावट रही, जबकि 214 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ। (आईएएनएस)

[@ इस एक्ट्रेस ने माना, खाना बनाने से दूर होता है तनाव]


[@ आज के दिन अमिताभ बच्चन को मिला था दूसरा जन्म]


[@ बिना मेकअप चूहे जैसी दिखती है यह अभिनेत्री]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0