businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 396 अंक ऊपर

Source : business.khaskhabar.com | Sep 26, 2019 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 stock markets rise sensex up 396 points 405847मुंबई। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 396.22 अंकों की तेजी के साथ 38,989.74 पर और निफ्टी 133.10 अंकों की तेजी के साथ 11,573.30 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 106.96 अंकों की तेजी के साथ 38,700.48 पर खुला और 396.22 अंकों या 1.03 फीसदी तेजी के साथ 38,989.74 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 39,158.07 के ऊपरी स्तर और 38,676.11 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयरों में तेजी रही। वीईडीएल (6.47 फीसदी), महिंद्रा एंड महिंद्रा (6.00 फीसदी), ओएनजीसी (4.15 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (4.05 फीसदी) और टाटा स्टील (3.85 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे- यस बैंक (4.93 फीसदी), इंफोसिस (1.28 फीसदी), एचसीएल टेक (0.86 फीसदी), हिंदुस्तान यूनिलीवर (0.67 फीसदी) और एचडीएफसी महिंद्रा (0.26 फीसदी)।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 130.58 अंकों की तेजी के साथ 14,355.70 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 56.72 अंकों की तेजी के साथ 13,440.49 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 29.65 अंकों की तेजी के साथ 11,469.85 पर खुला और 133.10 अंकों या 1.22 फीसदी तेजी के साथ 11,573.30 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 11,610.85 के ऊपरी और 11,466.35 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से 17 सेक्टरों में तेजी रही। धातु (4.20 फीसदी), रियल्टी (2.69 फीसदी), तेल एवं गैस (2.53 फीसदी), ऑटो (2.49 फीसदी) और ऊर्जा (2.06 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे - सूचना प्रौद्योगिकी (0.55 फीसदी) व टेक (0.26 फीसदी) रहे।

बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1273 शेयरों में तेजी और 1245 में गिरावट रही, जबकि 161 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ। (आईएएनएस)

[@ एलियंस को ढूंढेगा यह टेलीस्कोप!]


[@ जानें कलौंजी के औषधीय गुणों के बारें में]


[@ बिना मेकअप चूहे जैसी दिखती है यह अभिनेत्री]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0