businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 247 अंक ऊपर

Source : business.khaskhabar.com | Oct 11, 2019 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 stock markets rise sensex up 247 points 408453मुंबई। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 246.68 अंकों की तेजी के साथ 38,127.08 पर और निफ्टी 66.70 अंकों की तेजी के साथ 11,301.25 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 114.08 अंकों की तेजी के साथ 37,994.48 पर खुला और 246.68 अंकों या 0.65 फीसदी तेजी के साथ 38,127.08 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 38,345.41 के ऊपरी स्तर और 37,737.85 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 32.88 अंकों की तेजी के साथ 13,780.99 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 48.77 अंकों की तेजी के साथ 12,772.07 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 23.15 अंकों की तेजी के साथ 11,257.70 पर खुला और 66.70 अंकों या 0.59 फीसदी तेजी के साथ 11,301.25 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 11,362.90 के ऊपरी और 11,189.40 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से 16 सेक्टरों में तेजी रही। धातु (2.44 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (1.74 फीसदी), टेक (1.57 फीसदी), आधारभूत सामग्री (1.40 फीसदी) और रियल्टी (1.20 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे - ऊर्जा (0.41 फीसदी), तेल एवं गैस (0.41 फीसदी) व यूटीलिटीज (0.08 फीसदी) रहे।
(आईएएनएस)

[@ मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की टॉप-6 पारियां]


[@ ब्यूटी टिप्स:लगे अपनी उम्र से 5 साल कम ]


[@ खुद को160बार कटवाया जहरीले सांपों से, क्यों!]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0