businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 169 अंक ऊपर

Source : business.khaskhabar.com | Dec 12, 2019 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 stock markets rise sensex up 169 points 418397मुंबई। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 169.14 अंकों की तेजी के साथ 40,581.71 पर और निफ्टी 61.65 अंकों की तेजी के साथ 11,971.80 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 148.77 अंकों की तेजी के साथ 40,561.34 पर खुला और 169.14 अंकों या 0.42 फीसदी तेजी के साथ 40,581.71 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 40,712.65 के ऊपरी और 40,490.69 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में तेजी रही। टाटा मोटर्स (7.17 फीसदी), यस बैंक (5.96 फीसदी), वीईडीएल (3.86 फीसदी), टाटा स्टील (3.29 फीसदी) व भारतीय स्टेट बैंक (2.91 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे- इंफोसिस (2.69 फीसदी), ओएनजीसी (1.68 फीसदी), एचसीएल टेक (1.39 फीसदी), टीसीएस (1.20 फीसदी) व भारती एयरटेल (0.95 फीसदी)।

बीएसई के मिडकैप व स्मॉलकैप सूचकांक में तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 100.22 अंकों की तेजी के साथ 14,695.67 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 77.37 अंकों की तेजी के साथ 13,223.98 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 34.15 अंकों की तेजी के साथ 11,944.30 पर खुला और 61.65 अंकों या 0.52 फीसदी की तेजी के साथ 11,971.80 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 12,005.50 के ऊपरी स्तर और 11,934.00 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से 16 सेक्टरों में तेजी रही। धातु (2.41 फीसदी), औद्योगिक (1.47 फीसदी), ऑटो (1.32 फीसदी), बैंकिंग (1.25 फीसदी) व पूंजीगत वस्तुएं (1.21 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में - सूचना प्रौद्योगिकी (1.53 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.41 फीसदी) व दूरसंचार (0.65 फीसदी) शामिल रहे।

बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1369 शेयरों में तेजी और 1049 में गिरावट रही, जबकि 174 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ। (आईएएनएस)

[@ जानें संतुलित आहार की अनजानी बातों के बारे में ]


[@ पाकिस्तान में शादी....... सानिया मिर्जा ने ट्रोल की ऐसे कर दी बोलती बंद]


[@ IPL में ऐसा करने वाले 5वें गेंदबाज बने जसप्रीत बुमराह, देखें...]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0