businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 147 अंक ऊपर

Source : business.khaskhabar.com | Jan 10, 2020 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 stock markets rise sensex up 147 points 423744मुंबई। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 147.37 अंकों की तेजी के साथ 41,599.72 पर और निफ्टी 40.90 अंकों की तेजी के साथ 12,256.80 पर बंद हुए।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 115.85 अंकों की तेजी के साथ 41,568.20 पर खुला और 147.37 अंकों या 0.36 फीसदी की तेजी के साथ 41,599.72 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 41,775.11 के ऊपरी और 41,447.80 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में तेजी रही। इंफोसिस (1.47 फीसदी), मारुति (1.37 फीसदी), अल्ट्राटेक सीमेंट (1.35 फीसदी), कोटक बैंक (1.16 फीसदी) व एशियन पेंट (1.02 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - आईसीआईसीआई बैंक (1.11 फीसदी), इंडसइंड बैंक (1.11 फीसदी), टाइटन (0.75 फीसदी), भारती एयरटेल (0.58 फीसदी) व एक्सिस बैंक (0.44 फीसदी)।

बीएसई के मिडकैप व स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 61.13 अंकों की तेजी के साथ 15,158.92 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 58.52 अंकों की तेजी के साथ 14,147.64 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 55.10 अंकों की तेजी के साथ 12,271.00 पर खुला और 40.90 अंकों या 0.33 फीसदी की तेजी के साथ 12,256.80 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 12,311.20 के ऊपरी और 12,213.20 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से 17 सेक्टरों में तेजी रही। रियल्टी (1.86 फीसदी), धातु (1.20 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.83 फीसदी), ऑटो (0.81 फीसदी) व आधारभूत सामग्री (0.69 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में- दूरसंचार (0.61 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.16 फीसदी) रहे।

बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1442 शेयरों में तेजी और 1128 में गिरावट रही, जबकि 159 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ। (आईएएनएस)

[@ जब इस डायरेक्टर ने राखी गुलजार को मारा था थप्पड़]


[@ आलोचक अपना काम कर रहे हैं उन्हें करने दीजिए: धवन]


[@ ये ब्यूटीक्वीन वैक्यूमक्लीनर से शरीर करे साफ...]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0