businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 52 अंक नीचे

Source : business.khaskhabar.com | Jan 08, 2020 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 stock markets fall sensex down 52 points 423342मुंबई। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 51.73 अंकों की गिरावट के साथ 40,817.74 पर और निफ्टी 27.60 अंकों की गिरावट के साथ 12,025.35 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारी संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 294.64 अंकों की गिरावट के साथ 40,574.83 पर खुला और 51.73 अंकों या 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 40,817.74 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 40,866.36 के ऊपरी स्तर और 40,476.55 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 11 शेयरों में तेजी रही। भारती एयरटेल (3.05 फीसदी), टीसीएस (2.26 फीसदी), अल्ट्रा सीमेंट (1.80 फीसदी), बजाज फाइनेंस (1.06 फीसदी) व आईसीआईसीआई बैंक (0.99 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - एलटी (2.19 फीसदी), ओएनजीसी (1.75 फीसदी), टाइटन (1.43 फीसदी), सनफार्मा (1.40 फीसदी) व हीरो मोटो कॉर्प (1.32 फीसदी)।

बीएसई के मिडकैप व स्मॉलकैप सूचकांकों में तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 12.00 अंकों की तेजी के साथ 14,873.91 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 22.58 अंकों की तेजी के साथ 13,873.97 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 113.85 अंकों की गिरावट के साथ 11,939.10 पर खुला और 27.60 अंकों या 0.23 फीसदी की गिरावट के साथ 12,025.35 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 12,044.95 के ऊपरी स्तर व 11,929.60 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 सेक्टरों में से छह सेक्टरों में तेजी रही। दूरसंचार (2.43 फीसदी), आधारभूत सामग्री (0.55 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.51 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.23 फीसदी) व बैंकिंग (0.03 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे- पूंजीगत वस्तुएं (1.42 फीसदी), ऊर्जा (0.88 फीसदी), औद्योगिक (0.84 फीसदी), तेल एवं गैस (0.77 फीसदी) व धातु (0.71 फीसदी)।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 987 शेयरों में तेजी और 1468 में गिरावट रही, जबकि 183 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ। (आईएएनएस)

[@ बुजुर्गो में बढ़ती जाती है ये इच्छा]


[@ बॉलीवुड में आने से पहले पेट पालने के लिए ये काम करती थी तापसी]


[@ मुंह की स्वच्छता जरूरी वरना नतीजे घातक... ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0