businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 298 अंक नीचे

Source : business.khaskhabar.com | Dec 26, 2019 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 stock markets fall sensex down 298 points 420985मुंबई। देश के शेयर बाजार में गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 297.50 अंकों की गिरावट के साथ 41,163.76 पर और निफ्टी 88.00 अंकों की गिरावट के साथ 12,126.55 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 82.54 अंकों की तेजी के साथ 41,543.80 पर खुला और 297.50 अंकों या 0.72 फीसदी की गिरावट के साथ 41,163.76 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 41,543.80 के ऊपरी स्तर और 41,132.89 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 11 शेयरों में तेजी रही। ओएनजीसी (1.63 फीसदी), बजाज फाइनेंस (1.23 फीसदी), एनटीपीसी (1.22 फीसदी), टाटा स्टील (1.06 फीसदी) व एशियन पेंट (0.37) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - भारती एयरटेल (2.23 फीसदी), रिलायंस (1.94 फीसदी), एलटी (1.72 फीसदी), सनफार्मा (1.72 फीसदी) व एचडीएफसी बैंक (1.38 फीसदी)।

बीएसई के मिडकैप सूचकांक में गिरावट रही व स्मॉलकैप सूचकांक में तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 19.52 अंकों की गिरावट के साथ 14,800.63 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 50.69 अंकों की तेजी के साथ 13,435.02 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 2.70 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 12,211.85 पर खुला और 88.00 अंकों या 0.72 फीसदी की गिरावट के साथ 12,126.55 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 12,221.55 के ऊपरी और 12,118.85 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से तीन सेक्टरों में तेजी रही। धातु (0.66 फीसदी), आधारभूत सामग्री (0.31 फीसदी) व उपभोक्ता गैर अनिवार्य वस्तुएं एवं सेवाएं (0.05 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में- दूरसंचार (1.73 फीसदी), ऊर्जा (1.46 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (1.15 फीसदी), बैंकिंग (0.78 फीसदी) व तेल एवं गैस (0.73 फीसदी) शामिल रहे।

बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1313 शेयरों में तेजी और 1213 में गिरावट रही, जबकि 169 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ। (आईएएनएस)

[@ गर्म पानी पीने के 8 कमाल के लाभ]


[@ दही से पाएं नर्म मुलायम त्वचा]


[@ ये ऎप बताएगा क्यों रो रहा है आपका बच्चा]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0