businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 229 अंक नीचे

Source : business.khaskhabar.com | Nov 13, 2019 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 stock markets fall sensex down 229 points 413464मुंबई। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 229.02 अंकों की गिरावट के साथ 40,116.06 पर और निफ्टी 73.00 अंकों की गिरावट के साथ 11,840.45 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 1.35 अंकों की मामूली तेजी के साथ 40,346.43 पर खुला और 229.02 अंकों या 0.57 फीसदी की गिरावट के साथ 40,116.06 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 40,447.17 के ऊपरी स्तर और 40,061.23 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 5 शेयरों में तेजी रही। टीसीएस (3.76 फीसदी), रिलायंस (3.10 फीसदी), हिंदुस्तान यूनिलीवर (0.59 फीसदी), मारुति (0.31 फीसदी) व एनटीपीसी (0.04 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे- यस बैंक (6.51 फीसदी), भारतीय स्टेट बैंक (3.69 फीसदी), एक्सिस बैंक (3.18 फीसदी), वीईडीएल (2.82 फीसदी) व सनफार्मा (2.34 फीसदी)।

बीएसई के मिडकैप व स्मॉलकैप सूचकांक में गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 114.32 अंकों की गिरावट के साथ 14,660.03 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 152.83 अंकों की गिरावट के साथ 13,344.69 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 5.15 अंकों की गिरावट के साथ 11,908.30 पर खुला और 73.00 अंकों या 0.61 फीसदी की गिरावट के साथ 11,840.45 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 11,946.80 के ऊपरी और 11,823.20 निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से 3 सेक्टरों में तेजी रही। ऊर्जा (1.60 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.39 फीसदी) व सूचना प्रौद्योगिकी (0.17 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे- धातु (2.27 फीसदी), रियल्टी (1.99 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (1.91 फीसदी), आधारभूत सामग्री (1.60 फीसदी) व औद्योगिक (1.46 फीसदी)।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 941 शेयरों में तेजी और 1640 में गिरावट रही, जबकि 157 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ। (आईएएनएस)

[@ इस एक्ट्रेस ने माना, खाना बनाने से दूर होता है तनाव]


[@ तेल बेचकर जीवनयापन करने को मजबूर हो गई थी मुग्धा गोडसे]


[@ शारीरिक शोषण का शिकार हुई थी ये एक्ट्रेस ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0