businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 1710 अंक नीचे

Source : business.khaskhabar.com | Mar 18, 2020 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 stock markets fall sensex down 1710 points 434561मुंबई। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 1709.58 अंकों की गिरावट के साथ 28,869.51 पर और निफ्टी 498.25 अंकों की गिरावट के साथ 8,468.80 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 389.75 अंकों की तेजी के साथ 30,968.84 पर खुला और 1709.58 अंकों या 5.59 फीसदी की गिरावट के साथ 28,869.51 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 31,101.77 के ऊपरी स्तर और 28,613.05 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से दो शेयरों में तेजी रही। ओएनजीसी (9.83 फीसदी) व आईटीसी (0.97 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे- इंडसइंड बैंक (23.90 फीसदी), पॉवरग्रिड (11.29 फीसदी), कोटक बैंक (11.23 फीसदी), बजाज फाइनेंस (11.11 फीसदी) व एचडीएफसी बैंक (9.92 फीसदी)।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 565.02 अंकों की गिरावट के साथ 11,105.14 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 660.80 अंकों की गिरावट के साथ 10,182.99 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 121.40 अंकों की तेजी के साथ 9,088.45 पर खुला और 498.25 अंकों या 5.56 फीसदी की गिरावट के साथ 8,468.80 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 9,127.55 के ऊपरी और 8,407.05 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में गिरावट रही। इसमें दूरसंचार (9.48 फीसदी), वित्त (7.65 फीसदी), यूटीलीटिज (7.14 फीसदी), बैंकिंग (6.99 फीसदी) व पॉवर (6.53 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 346 शेयरों में तेजी और 2045 में गिरावट रही, जबकि 141 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ। (आईएएनएस)

[@ परिवार और बढ़ाने की इच्छुक है ये हसीना]


[@ कपिल पर फिर से टूटा मुसीबतों का पहाड़, टॉप 10 की लिस्ट से बाहर ]


[@ पति ने संबंध बनाने से किया इंकार तो पत्नी ये क्या कर बैठी...]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0