businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 162 अंक नीचे

Source : business.khaskhabar.com | Feb 10, 2020 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 stock markets fall sensex down 162 points 429155मुंबई। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 162.23 अंकों की गिरावट के साथ 40,979.62 पर और निफ्टी 66.85 अंकों की गिरावट के साथ 12,031.50 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 24.87 अंकों की तेजी के साथ 41,166.72 पर खुला और 162.23 अंकों या 0.39 फीसदी की गिरावट के साथ 40,979.62 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 41,172.06 के ऊपरी स्तर और 40,798.98 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में सात से शेयरों में तेजी रही। बजाज फायनेंस (1.51 फीसदी), टीसीएस (1.20 फीसदी), कोटक बैंक (1.04 फीसदी), एशियन पेंट (0.69 फीसदी) व एचडीएफसी (0.36 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे- महिंद्रा एंड महिंद्रा (7.16 फीसदी), टाटा स्टील (5.80 फीसदी), ओएनजीसी (2.84 फीसदी), सनफार्मा (2.39 फीसदी) व हीरो मोटो कॉर्प (2.34 फीसदी)।

बीएसई के मिडकैप व स्मॉलकैप सूचकांक में गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 0.78 अंकों की गिरावट के साथ 15,904.71 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 0.43 अंकों की गिरावट के साथ 14,776.33 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 4.00 अंकों की मामूली तेजी के साथ 12,102.35 पर खुला और 66.85 अंकों या 0.55 फीसदी की गिरावट के साथ 12,031.50 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 12,103.55 के ऊपरी और 11,990.75 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में गिरावट रही-धातु (3.14 फीसदी), ऑटो (2.37 फीसदी), बिजली (1.66फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (1.64 फीसदी)व यूटीलिटीज (1.25फीसदी) प्रमुख रहे।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 967 शेयरों में तेजी और 1570 में गिरावट रही, जबकि 171 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ। (आईएएनएस)

[@ IPL : कोहली-एबी के नाम है सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड, ये हैं...]


[@ अभिनेत्री की सेल्फी में दिखा भूत!]


[@ इंटरनेट पर वायरल हो रहा है यह मैजिक केक..]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0