businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स, निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर

Source : business.khaskhabar.com | Dec 20, 2019 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 stock markets boom sensex nifty at record high 419925मुंबई। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी दर्ज की गई और रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 7.62 अंकों की मामूली तेजी के साथ 41,681.54 पर और निफ्टी 12.10 अंकों की तेजी के साथ 12,271.80 पर बंद हुए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 72.28 अंकों की तेजी के साथ 41,746.20 पर खुला और 7.62 अंकों या 0.02 फीसदी की मामूली तेजी के साथ 41,681.54 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 41,809.96 के ऊपरी और 41,636.11 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 13 शेयरों में तेजी रही। टाटा स्टील (3.23 फीसदी), भारतीय स्टेट बैंक (2.96 फीसदी), यस बैंक (2.91 फीसदी), हीरो मोटो कॉर्प (1.22 फीसदी) व भारती एयरटेल (1.11 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे- वीईडीएल (3.45 फीसदी), कोटक बैंक (2.10 फीसदी), टाटा मोटर्स (1.76 फीसदी), आईटीसी (1.27 फीसदी) व महिंद्रा एंड महिंद्रा (0.79 फीसदी)।

बीएसई के मिडकैप सूचकांक में तेजी रही व स्मॉलकैप सूचकांक में गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 21.81 अंकों की तेजी के साथ 14,835.97 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 4.40 अंकों की गिरावट के साथ 13,391.03 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 6.75 अंकों की मामूली तेजी के साथ 12,266.45 पर खुला और 12.10 अंकों या 0.10 फीसदी की तेजी के साथ 12,271.80 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 12,293.90 के ऊपरी स्तर और 12,252.75 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से 12 सेक्टरों में तेजी रही। उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (1.20 फीसदी), दूरसंचार (0.92 फीसदी), रियल्टी (0.63 फीसदी), यूटीलिटीज (0.59 फीसदी) व धातु (0.54 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में-स्वास्थ्य सेवाएं (0.42 फीसदी), ऑटो (0.37 फीसदी), ऊर्जा (0.24 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (0.10 फीसदी) व तेल एवं गैस (0.09 फीसदी) रहे।

बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1265 शेयरों में तेजी और 1245 में गिरावट रही, जबकि 174 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ। (आईएएनएस)

[@ गले में हो समस्याएं तो टॉन्सिल का ऑपरेशन...]


[@ 35 साल की मैरी कॉम ने अब तक हासिल की ये उपलब्धियाँ....]


[@ इन कार्यो को करने से आएगी घर में परेशानी]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0