businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 36 अंक ऊपर

Source : business.khaskhabar.com | Nov 01, 2019 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 stock market picks up sensex up 36 points 411647मुंबई। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 35.98 अंकों की तेजी के साथ 40,165.03 पर और निफ्टी 13.15 अंकों की तेजी के साथ 11,890.60 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 67.02 अंकों की तेजी के साथ 40,196.07 पर खुला और 35.98 अंकों या 0.08 फीसदी तेजी के साथ 40,160.41 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 40,283.30 के ऊपरी और 40,014.23 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयरों में तेजी रही। इंडसइंड बैंक (5.18 फीसदी), टाटा स्टील (5.09 फीसदी), वाईडीएल (3.10 फीसदी), टेक महिंद्रा (2.94 फीसदी) व ओएनजीसी (1.80 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे- यस बैंक (5.46 फीसदी), टीसीएस (3.00 फीसदी), महिंद्रा एंड महिंद्रा (2.81 फीसदी) व एशियन पेंट (2.47 फीसदी) व टाटा मोटर्स (1.58 फीसदी)।

बीएसई के मिडकैप व स्मॉलकैप सूचकांक में तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 26.08 अंकों की तेजी के साथ 14,890.58 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 42.87 अंकों की तेजी के साथ 13,600.92 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 9.15 अंकों की मामूली तेजी के साथ 11,886.60 पर खुला और 13.15 अंकों या 0.11 फीसदी की तेजी के साथ 11,890.60 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 11,918.30 के ऊपरी स्तर और 11,843.35 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से 9 सेक्टरों में तेजी रही। धातु (2.50 फीसदी), दूरसंचार (1.49 फीसदी), आधारभूत सामग्री (1.02 फीसदी), बैंकिंग (0.84 फीसदी) व रियल्टी (0.75 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में- उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (1.16 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.77 फीसदी), ऑटो (0.75 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (0.72 फीसदी) व तेल एवं गैस (0.65 फीसदी) शामिल रहे।

बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1416 शेयरों में तेजी और 1174 में गिरावट रही, जबकि 177 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ। (आईएएनएस)

[@ मंदिर में ना करें ये गलतियां, वरना...]


[@ जेनिफर बोली, बुरा सपना था हाईस्कूल]


[@ चाकलेट के फायदे जानकर दंग रह जाएंगे आप]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0