businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 337 अंक ऊपर

Source : business.khaskhabar.com | Sep 06, 2019 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 stock market picks up sensex up 337 points 402382मुंबई। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 337.35 अंकों की तेजी के साथ 36,981.77 पर और निफ्टी 98.30 अंकों की तेजी के साथ 10,946.20 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 141.17 अंकों की तेजी के साथ 36,785.59 पर खुला और 337.35 अंकों या 0.92 फीसदी तेजी के साथ 36,981.77 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 37,012.98 के ऊपरी और 36,727.66 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयरों में तेजी रही। टेक महिंद्रा (3.77 फीसदी), मारुति (3.61 फीसदी), एक्सिस बैंक (3.35 फीसदी), टाटा स्टील (2.99 फीसदी) और एनटीपीसी (2.96 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे- यस बैंक (2.42 फीसदी), सनफार्मा (1.63 फीसदी), एचसीएल टेक (0.86 फीसदी), टीसीएस (0.82 फीसदी) और हिंदुस्तान यूनिलीवर (0.58 फीसदी)।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 81.62 अंकों की तेजी के साथ 13,364.63 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 98.74 अंकों की तेजी के साथ 12,594.59 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 35.90 अंकों की तेजी के साथ 10,883.80 पर खुला और 98.30 अंकों या 0.91 फीसदी तेजी के साथ 10,946.20 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,957.05 के ऊपरी और 10,867.45 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से 17 सेक्टरों में तेजी रही। ऑटो (2.54 फीसदी), बिजली (2.09 फीसदी), धातु (1.91 फीसदी), यूटीलीटीज (1.75 फीसदी) और ऊर्जा (1.61 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में- रियल्टी (0.71 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.16 फीसदी) शामिल रहे।

बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1576 शेयरों में तेजी और 934 में गिरावट रही, जबकि 148 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
(आईएएनएस)

[@ इस मंत्र से पूजें गणेश,बन जाएंगे बिगडे काम]


[@ IPL में ऐसा करने वाले 5वें गेंदबाज बने जसप्रीत बुमराह, देखें...]


[@ पापियों को "नर्क" की याद दिलाता है ये मंदिर]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0