businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 71 अंक नीचे

Source : business.khaskhabar.com | Dec 16, 2019 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 stock market down sensex down 71 points 419109मुंबई। देश के शेयर बाजार में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 70.99 अंकों की गिरावट के साथ 40,938.72 पर और निफ्टी 26.00 अंकों की गिरावट के साथ 12,060.70 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 159.14 अंकों की तेजी के साथ 41,168.85 पर खुला और 70.99 अंकों या 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 40,938.72 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने अब तक के सबसे ऊपरी स्तर 41,185.03 और 40,917.93 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 10 शेयरों में तेजी रही। टीसीएस (2.70 फीसदी), एचसीएल टेक (1.65 फीसदी), टेक महिंद्रा (1.60 फीसदी), एचडीएफसी (0.83 फीसदी) व कोटक बैंक (0.73) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे- आईटीसी (1.97 फीसदी), टाटा स्टील (1.80 फीसदी), हिंदुस्तान यूनिलीवर (1.57 फीसदी), वीईडीएल (1.44 फीसदी) व महिंद्रा एंड महिंद्रा (1.35 फीसदी)।

बीएसई के मिडकैप व स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 68.01 अंकों की गिरावट के साथ 14,762.39 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 26.87 अंकों की गिरावट के साथ 13,305.79 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 44.65 अंकों की तेजी के साथ 12,131.35 पर खुला और 26.00 अंकों या 0.22 फीसदी की गिरावट के साथ 12,060.70 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 12,134.65 के ऊपरी और 12,046.30 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से पांच सेक्टरों में तेजी रही। सूचना प्रौद्योगिकी (1.18 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.79 फीसदी), रियल्टी (0.46 फीसदी), यूटीलीटिज (0.23 फीसदी) व स्वास्थ्य सेवाएं (0.03 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में- दूरसंचार (1.59 फीसदी), धातु (1.43 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (1.28 फीसदी), ऑटो (1.05 फीसदी) व उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (1.05 फीसदी) शामिल रहे।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1124 शेयरों में तेजी और 1366 में गिरावट रही, जबकि 212 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ। (आईएएनएस)

[@ केन विलियमसन का जीत के साथ आगाज, बने छठे कप्तान, देखें...]


[@ क्या आपने देखा देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का लेडी गागा लुक]


[@ शारीरिक शोषण का शिकार हुई थी ये एक्ट्रेस ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0