businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 96 अंक नीचे

Source : business.khaskhabar.com | May 10, 2019 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 stock market declines sensex down 96 points 382502मुंबई। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 95.92 अंकों की गिरावट के साथ 37,462.99 पर और निफ्टी 22.90 अंकों की गिरावट के साथ 11,278.90 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 73.45 अंकों की तेजी के साथ 37,632.36 पर खुला और 95.92 अंकों या 0.26 फीसदी गिरावट के साथ 37,462.99 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 37,721.98 के ऊपरी और 37,370.39 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से नौ शेयरों में तेजी रही। भारतीय स्टेट बैंक (2.94 फीसदी), भारतीय एयरटेल (2.68 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (0.88 फीसदी), एचडीएफसी (0.81 फीसदी) और महिंद्रा एंड महिंद्रा (0.57 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - टाटा स्टील (6.10 फीसदी), एचसीएल टेक (4.07 फीसदी), यस बैंक (3.70 फीसदी), इंडसइंड बैंक (2.44 फीसदी) और ओएनजीसी  (1.74 फीसदी)।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 34.33 अंकों की तेजी के साथ 14,389.76 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 29.40 अंकों की तेजी के साथ 14,105.73 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 12.35 अंकों की मामूली तेजी के साथ 11,314.15 पर खुला और 22.90 अंकों या 0.20 फीसदी गिरावट के साथ 11,278.90 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 11,345.80 के ऊपरी और 11,251.05 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से सात सेक्टरों में तेजी रही। उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (1.51 फीसदी), दूरसंचार (0.83 फीसदी), बैंकिंग (0.43 फीसदी), वित्त (0.40 फीसदी ) व उपभोक्ता गैर अनिवार्य वस्तुएं एवं सेवाओं (0.24 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे - धातु (1.54 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (1.13 फीसदी), तेल एवं गैस (0.98 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.82 फीसदी) और ऊर्जा (0.65फीसदी)।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1,477 शेयरों में तेजी और 1,399 में गिरावट रही।
(आईएएनएस)

[@ मां-बाप ने स्कूल नहीं भेजा तो बच्चों ने बुलाई पुलिस.... ]


[@ व्यापार में सफलता के अचूक उपाय]


[@ शबाना आजमी को शुरुआती दिनों में इस एक्टर से मिली थी फटकार]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0