businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

मुनाफावसूली के दबाव में साप्ताहिक स्तर पर कमजोरी के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

Source : business.khaskhabar.com | Jan 23, 2021 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 stock market closed with weakness at weekly level under profit booking pressure 466287मुंबई। घरेलू शेयर बाजार ने इस सप्ताह इंतिहास जरूर रचा, लेकिन आखिर में मुनाफावसूली हावी होने से प्रमुख संवेदी सूचकांकों में साप्ताहिक स्तर पर मामूली कमजोरी रही। अमेरिका में नये राष्ट्रपति जो बाइडेन के सत्ता संभालने से पहले कोरोना प्रोत्साहन पैकेज की उम्मीदों से भारतीय शेयर बाजार में काफी उत्साह का माहौल बना रहा और सेंसेक्स पहली बार 50,000 के पार चला गया और निफ्टी ने भी नया रिकॉर्ड बनाया। मगर, सप्ताह के आखिरी दो सत्रों में आई गिरावट के चलते सेंसेक्स और निफ्टी साप्ताहिक स्तर पर कमजोरी के साथ बंद हुए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स इस सप्ताह के आखिरी सत्र में शुक्रवार को पिछले सप्ताह से 156.13 अंकों यानी 0.32 फीसदी की गिरावट के साथ 48,878.54 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी भी पिछले सप्ताह से 61.80 अंकों यानी 0.43 फीसदी फिसलकर 14,371.90 पर बंद हुआ।

बीएसई मिडकैप सूचकांक साप्ताहिक स्तर पर 142.27 अंकों यानी 0.75 फीसदी की गिरावट के साथ 18,761.87 पर, जबकि स्मॉलकैप सूचकांक 260.07 अंकों यानी 1.39 फीसदी की गिरावट के साथ 18,422.05 पर बंद हुआ।

सप्ताह के पहले सत्र में सोमवार को मुनाफावसूली हावी होने के चलते सेंसेक्स बीते सत्र से 470.40 अंकों यानी 0.96 फीसदी की गिरावट के साथ 48,564.27 पर बंद हुआ और निफ्टी भी 152.40 अंकों यानी 1.06 फीसदी की गिरावट के साथ 14,281.30 पर ठहरा।

हालांकि अगले सत्र में मंगलवार को जबरदस्त रिकवरी आई और सेंसेक्स पिछले सत्र से 834.02 अंकों यानी 1.72 फीसदी की तेजी के साथ 49,398.29 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 239.85 अंकों यानी 1.68 फीसदी की मजबूत बढ़त के साथ 14,521.15 पर बंद हुआ। सकारात्मक वैश्विक संकेतों और देसी कंपनियों के अच्छे तिमाही नतीजों से शेयर बाजार में फिर बहार आई।

कारोबारी सप्ताह के तीसरे सत्र में बुधवार को सेंसेक्स फिर 393.83 अंकों यानी 0.80 फीसदी की बढ़त बनाकर 49,792.12 पर बंद हुआ और निफ्टी 123.55 अंक यानी 0.85 फीसदी चढ़कर 14,644.70 पर ठहरा।

अगले सत्र में गुरुवार को शेयर बाजार ने नया इतिहास रचा। सेंसेक्स पहली बार 50,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार चला गया और निफ्टी ने भी नई बुलंदी को छुआ, लेकिन आखिरी दौर में बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स बीते सत्र से 167.36 अंकों यानी 0.34 फीसदी की कमजोरी के साथ 49,624.76 पर बंद हुआ और निफ्टी भी पिछले सत्र से 54.35 अंकों यानी 0.37 फीसदी की गिरावट के साथ 14,590.35 पर ठहरा। कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड बनाने वाले सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के पुणे स्थित प्लांट के भीतर एक इमारत में आग लगने की घटना के बाद अचानक कारोबारी रुझान मंद पड़ जाने से बाजार में भारी गिरावट आई।

घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी का सिलसिला आखिरी सत्र में शुक्रवार को भी जारी रहा और सेंसेक्स पिछले सत्र से 746.22 अंक यानी 1.50 फीसदी लुढ़ककर 48,878.54 पर बंद हुआ और निफ्टी बीते सत्र से 218.45 अंकों यानी 1.50 फीसदी की गिरावट के साथ 14,371.90 पर बंद हुआ। (आईएएनएस)

[@ जानिए क्यों ये आदमी 25 सालों से खा रहा है मिट्टी]


[@ गोवा के लिए खतरा बना देह व्यापार का धंधा ]


[@ हरिद्वार में है भटके हुए देवता का मंदिर]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0