businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

क्रिसमस के अवसर पर शेयर बाजार बंद

Source : business.khaskhabar.com | Dec 25, 2019 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 stock market closed on the occasion of christmas 420709मुंबई। क्रिसमस का अवकाश होने के कारण बुधवार को भारतीय शेयर बाजार और कमोडिटी बाजार में कारोबार बंद है। पिछले सत्र में शेयर बाजार में बिकवाली के दबाव के कारण सेंसेक्स और निफ्टी कमजोरी के साथ बंद हुए।

पिछले सत्र में देश के शेयर बाजार में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 181.40 अंकों की गिरावट के साथ 41,461.26 पर और निफ्टी 48.20 अंकों की गिरावट के साथ 12,214.55 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 181.40 अंकों या 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ 41,461.26 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 48.20 अंकों या 0.39 फीसदी की गिरावट के साथ 12,214.55 पर बंद हुआ।

अगले दिन गुरुवार से नियमित कारोबार चलेगा। (आईएएनएस)

[@ इस आश्रम में 43 वर्षो से जल रही अखंड अग्नि]


[@ इस शो से छोटे पर्दे पर वापसी कर रही है अभिनेत्री साक्षी तंवर]


[@ परिवार और बढ़ाने की इच्छुक है ये हसीना]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0