businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

बकरीद के अवसर पर शेयर बाजार बंद

Source : business.khaskhabar.com | Sep 13, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 stock market closed on the occasion of bakri eid 83721मुंबई।  देश के प्रमुख शेयर बाजार मंगलवार को बकरीद के मौके पर बंद हैं। शेयर बाजार नियमित कारोबार के लिए बुधवार, 14 सितंबर को खुलेंगे। इससे पहले सोमवार को शेयर बाजारों में नियमित कारोबार हुआ था। सोमवार को सेंसेक्स 443.71 अंकों की तेज गिरावट के साथ 28,353.54 पर बंद हुआ था। इसने दिनभर के कारोबार में 28,481.11 अंकों के ऊपरी व 28,251.31 अंकों के निचले स्तर को छुआ था। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को 316.16 अंकों की गिरावट के साथ 28,481.09 पर खुला था।

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सोमवार को 133.75 अंकों की गिरावट के साथ 8,732.95 पर खुला था। दिनभर के कारोबार में इसने 8,746.95 अंकों के ऊपरी व 8,699.40 अंकों के निचले स्तर को छुआ था।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0