businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 95 अंक ऊपर

Source : business.khaskhabar.com | Oct 23, 2019 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 stock market boom sensex up 95 points 410435मुंबई। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 94.99 अंकों की तेजी के साथ 39,058.83 पर और निफ्टी 15.75 अंकों की मामूली तेजी के साथ 11,604.10 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 100 अंकों की तेजी के साथ 39,063.84 पर खुला और 94.99 अंकों या 0.24 फीसदी तेजी के साथ 39,058.83 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 39,196.67 के ऊपरी और 38,866.08 निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में तेजी रही। एचसीएल टेक (2.93 फीसदी), मारुति (2.55 फीसदी), भारतीय स्टेट बैंक (1.87 फीसदी), हीरोमोटो कॉर्प (1.45 फीसदी) व एचडीएफसी (1.35 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे- भारती एयरटेल (3.66 फीसदी), वीईडीएल (1.95 फीसदी), ओएनजीसी (1.53 फीसदी), रिलायंस (1.51 फीसदी) व यस बैंक (1.06 फीसदी)।

बीएसई के मिडकैप सूचकांक में गिरावट रही व स्मॉलकैप सूचकांक में तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 11.78 अंकों की गिरावट के साथ 14,395.58 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 32.69 अंकों की तेजी के साथ 13,223.06 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 7.85 अंकों की मामूली तेजी के साथ 11,596.20 पर खुला और 15.75 अंकों या 0.14 फीसदी की मामूली तेजी के साथ 11,604.10 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 11,651.60 के ऊपरी स्तर और 11,554.40 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से 11 सेक्टरों में तेजी रही। ऑटो (1.18 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (1.15 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.80 फीसदी), बिजली (0.75 फीसदी) व तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.53 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे- दूरसंचार (3.04 फीसदी), तेल एवं गैस (1.45 फीसदी), ऊर्जा (1.43 फीसदी), रियल्टी (1.08 फीसदी) व औद्योगिक (0.45 फीसदी)।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1209 शेयरों में तेजी और 1275 में गिरावट रही, जबकि 203 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।(आईएएनएस)

[@ कुंडली का ये भाव बताता है आप ‘अमीर’ है या ‘गरीब’]


[@ जानिए क्यों ये आदमी 25 सालों से खा रहा है मिट्टी]


[@ सलमान शाहरूख से अपनी तुलना पर क्या बोले आमिर खान]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0