businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजार में तेजी, 180 अंक उछला सेंसेक्स

Source : business.khaskhabar.com | Dec 11, 2019 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 stock market boom sensex rises 180 points 418076मुंबई। घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को आरंभिक कारोबार के दौरान तेजी का रुझान देखने को मिला। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स 180 अंक से ज्यादा उछला और निफ्टी 11,900 के ऊपर तक उछला। सेंसेक्स सुबह 10 बजे पिछले सत्र से 135.75 अंकों यानी 0.34 फीसदी की तेजी के साथ 40,375.63 पर कारोबार कर रहा था और निफ्टी भी 36.30 अंक यानी अंक 0.31 फीसदी की बढ़त के साथ 11,893.10 पर बना हुआ था।

इससे पहले बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र के मुकाबले करीब 45 अंकों की तेजी के साथ 40,285.20 पर खुला और 40,422.33 तक उछला, हालांकि इस दौरान सेंसेक्स का निचला स्तर 40,135.37 रहा। जबकि पिछले सत्र में सेंसेक्स 40,487.43 पर बंद हुआ था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी पिछले सत्र के मुकाबले बढ़त के साथ 11,867.35 पर खुला और 11,905.60 तक उछला, हालांकि इस दौरान निफ्टी 11,864.65 तक फिसला। पिछले सत्र में निफ्टी 11,856.80 पर बंद हुआ था। (आईएएनएस)


[@ Pics: एलियंस से संबंध, 13 बच्चों को दिया जन्म]


[@ महिला के शरीर में बनती है शराब,बिना पिए ही..]


[@ क्या अब भी रेखा की मांग में है संजय दत्त के नाम का सिंदूर?]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0