businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

चाय की चुस्की हो सकती है महंगी, बढ़ेंगे चाय पत्ती के दाम

Source : business.khaskhabar.com | Feb 19, 2024 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 sipping tea can be expensive prices of tea leaves will increase 619756जयपुर। चाय पीने के शौकीनों के लिए यह बुरी खबर है। चाय उत्पादकों की संस्था भारतीय चाय संघ ने कहा है कि उत्तरी बंगाल का चाय उद्योग पिछले दो-तीन माह से गंभीर संकट से गुजर रहा है। क्षेत्र में कई चाय बागान बंद हो गए हैं। जानकारों का कहना है कि चाय बागान बंद होने से चाय का उत्पादन प्रभावित होगा। परिणामस्वरूप आने वाले दिनों में चाय पत्ती के दाम और बढ़ सकते हैं। मानसरोवर स्थित अनमोल मोती चाय के निर्माता रांवका ब्रदर्श के जिनेश कुमार जैन ने बताया कि उत्तरी बंगाल में करीब 300 चाय के बागान हैं, जिनमें से करीब 20 चाय के बागान बंद हो गए हैं। भारतीय चाय संघ ने कहा है कि बीते दिनों में चाय उद्योग को उर्वरक, कोयला और रसायनों से लेकर उत्पादन लागत में अचानक बढ़ोतरी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि नीलामी में चाय की कीमत बहुत कम मिल रही है। जैन के अनुसार वर्तमान में अनमोल मोती चाय के भाव 300 रुपए प्रति किलो के आसपास चल रहे हैं। ब्रांडेड चाय के भावों में तो इन दिनों निरंतर तेजी का रुख देखा जा रहा है। ब्रुक बाँड एवं टाटा टी जैसे ब्रांडों की कीमतें तो पहले से ही महंगी चल रही हैं। बाघ बकरी एवं अन्य लोकल ब्रांडों की चाय अपेक्षाकृत महंगी मिल रही है। हालांकि चाय के साथ-साथ इन दिनों ग्रीन टी का चलन लगातार बढ़ता जा रहा है। लेमन टी को भी कस्टमर पसंद कर रहा है। 

[@ यह उपाय करने से शांत होंगे शनि दोष]


[@ म्यांमार में खाते हैं खाना और सोते हैं भारत में!]


[@ कमाल के 5 टिप्स साल भर शरीर को हेल्दी बनाएं]