businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 234 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Oct 09, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 sensex zooms up by 234 pointsमुंबई। देश के प्रमुख शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 233.70 अंकों की तेजी के साथ 27,079.51 पर और निफ्टी 60.35 अंकों की तेजी के साथ 8,189.70 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 129.11 अंकों की तेजी के साथ 26,974.92 पर खुला और 233.70 अंकों या 0.87 फीसदी तेजी के साथ 27,079.51 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,200.44 के ऊपरी और 26,910.59 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 57.00 अंकों की तेजी के साथ 8,186.35 पर खुला और 60.35 अंकों या 0.74 फीसदी तेजी के साथ 8,189.70 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,232.20 के ऊपरी और 8,139.65 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में मिला-जुला रूख रहा।

मिडकैप 6.98 अंकों की गिरावट के साथ 10,937.76 पर और स्मॉलकैप 21.41 अंकों की तेजी के साथ 11,348.58 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से नौ सेक्टरों में तेजी देखी गई। सूचना प्रौद्योगिकी (1.51 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.29 फीसदी), धातु (0.99 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (0.57 फीसदी) और बैंकिंग (0.51 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। तीन सेक्टरों उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.18 फीसदी), बिजली (0.10 फीसदी) और तेल एवं गैस (0.01 फीसदी) में गिरावट रही।

(आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0