businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 79 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Jan 14, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 sensex up by 79 pointsमुंबई। शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 78.91 अंकों की गिरावट के साथ 27,346.82 पर और निफ्टी 21.85 अंकों की गिरावट के साथ 8,277.55 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 6.41 अंकों की तेजी के साथ 27,432.14 पर खुला और 78.91 अंकों या 0.29 फीसदी गिरावट के साथ 27,346.82 पर बंद हुआ।

दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,512.80 के ऊपरी और 27,203.25 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 7.85 अंकों की तेजी के साथ 8,307.25 पर खुला और 21.85 अंकों या 0.26 फीसदी गिरावट के साथ 8,277.55 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 8,326.45 के ऊपरी और 8,236.65 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही।

मिडकैप 20.86 अंकों की गिरावट के साथ 10,471.91 पर और स्मॉलकैप 50.43 अंकों की गिरावट के साथ 11,201.08 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से पांच सेक्टरों सूचना प्रौद्योगिकी (1.08 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.80 फीसदी), बिजली (0.38 फीसदी), वाहन (0.38 फीसदी) और पूंजीगत वस्तुएं (0.19 फीसदी) में तेजी रही। बीएसई के धातु (3.50 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (0.90 फीसदी), रियल्टी (0.73 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.64 फीसदी) और तेल एवं गैस (0.62 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक गिरावट रही।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0