businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स, निफ्टी ऎतिहासिक ऊपरी स्तर पर बंद

Source : business.khaskhabar.com | Aug 28, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 sensex up by 78 pointsमुंबई। शेयर बाजारों में गुरूवार को तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्स और निफ्टी अपने जीवनकाल के ऎतिहासिक ऊपरी स्तर पर बंद हुए। सेंसेक्स 77.96 अंकों की तेजी के साथ 26,638.11 पर और निफ्टी 18.30 अंकों की तेजी के साथ 7,954.35 पर बंद हुआ। सुबह सेंसेक्स 60.03 अंकों की तेजी के साथ 26,620.18 पर खुला और 77.96 अंकों यानी 0.29 फीसदी की तेजी के साथ 26,638.11 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,674.38 के ऊपरी और 26,573.69 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 6.20 अंकों की तेजी के साथ 7,942.25 पर खुला और 18.30 अंकों यानी 0.23 फीसदी की तेजी के साथ 7,954.35 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,967.80 के ऊपरी और 7,939.20 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप सूचकांक और स्मॉलकैप सूचकांक में मिला-जुला रूख देखा गया। मिडकैप सूचकांक 27.69 अंकों की गिरावट के साथ 9,298.90 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 10.58 अंकों की तेजी के साथ 10,264.45 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से सात सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। पूंजीगत वस्तुएं (1.43 फीसदी), तेल एवं गैस (1.06 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.74 फीसदी), वाहन (0.25 फीसदी) और बिजली (0.09 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई। रियल्टी (1.91 फीसदी), धातु (0.85 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.57 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.34 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवाएं (0.31 फीसदी) में गिरावट रही।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0