businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 66 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Oct 01, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 sensex up by 66 pointsमुंबई। देश के प्रमुख शेयर बाजारों में गुरूवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 66.12 अंकों की तेजी के साथ 26,220.95 पर और निफ्टी 2.00 अंकों की तेजी के साथ 7,950.90 पर बंद हुआ।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 189.36 अंकों की तेजी के साथ 26,344.19 पर खुला और 66.12 अंकों या 0.25 फीसदी तेजी के साथ 26,220.95 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,431.80 के ऊपरी और 26,168.71 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (निफ्टी) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 43.15 अंकों की तेजी के साथ 7,992.05 पर खुला और 2.00 अंकों या 0.03 फीसदी तेजी के साथ 7,950.90 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,008.25 के ऊपरी और 7,930.65 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही।

मिडकैप 19.48 अंकों की तेजी के साथ 10,818.68 पर और स्मॉलकैप 21.77 अंकों की तेजी के साथ 11,042.60 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से छह सेक्टरों में तेजी रही। स्वास्थ्य सेवा (1.46 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.89 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (0.73 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.24 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.24 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे रियल्टी (1.82 फीसदी), बिजली (0.55 फीसदी), वाहन (0.45 फीसदी), बैंकिंग (0.37 फीसदी) और सूचना प्रौद्योगिकी (0.24 फीसदी)। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0