businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 4 अंकों की मामूली तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Apr 29, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex up by 4 points 32639मुंबई। शेयर बाजारों में शुक्रवार को मामूली तेजी रही। सेंसेक्स 3.52 अंकों की तेजी के साथ 25,606.62 पर और निफ्टी 2.55 अंकों की तेजी के साथ 7,849.80 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स सुबह 9.81 अंकों की तेजी के साथ 25,612.91 पर खुला और 3.52 अंकों या 0.01 फीसदी तेजी के साथ 25,606.62 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,755.43 के ऊपरी और 25,424.03 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी सुबह तीन अंकों की गिरावट के साथ 7,844.25 पर खुला और 2.55 अंकों या 0.03 फीसदी तेजी के साथ 7,849.80 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,889.05 के ऊपरी और 7,788.70 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि मिलाजुला रूख देखा गया। मिडकैप 24.45 अंकों की तेजी के साथ 11,042.92 पर और स्मॉलकैप 5.34 अंकों की गिरावट के साथ 11,020.59 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 सेक्टरों में से 10 में तेजी रही। रियल्टी (1.18 फीसदी), बिजली (0.93 फीसदी), स्वास्थ्य (0.76 फीसदी), उपभोक्ता सेवा (0.62 फीसदी) और धातु (0.51 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक तेजी रही। गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे दूरसंचार (2.15 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.97 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.62 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.45 फीसदी) और ऊर्जा (0.26 फीसदी)। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0