businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 33 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Sep 30, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 sensex up by 33 pointsमुंबई। शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 33.40 अंकों की तेजी के साथ 26,630.51 पर और निफ्टी 5.90 अंकों की तेजी के साथ 7,964.80 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 13.60 अंकों की तेजी के साथ 26,610.71 पर खुला और 33.40 अंकों यानी 0.13 फीसदी तेजी के साथ 26,630.51 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,851.33 के ऊपरी और 26,481.31 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 10.10 अंकों की गिरावट के साथ 7,948.80 पर खुला और 5.90 अंकों यानी 0.07 फीसदी तेजी के साथ 7,964.80 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 8,030.90 के ऊपरी और 7,923.85 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही।

मिडकैप 13.57 अंकों की तेजी के साथ 9,530.35 पर और स्मॉलकैप 13.79 अंकों की तेजी के साथ 10,681.46 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से चार सेक्टरों उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (1.75 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (1.35 फीसदी), तेल एवं गैस (1.14 फीसदी) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.66 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई। बीएससी के रियल्टी (2.66 फीसदी), बिजली (1.22 फीसदी), धातु (0.96 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (0.58 फीसदी) और बैंकिंग (0.47 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक गिरावट रही।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0