businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजार में तेजी,सेंसेक्स 178 अंक चढा

Source : business.khaskhabar.com | Feb 11, 2015 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 sensex up by 178 pointsमुंबई। शेयर बाजारों में बुधवार को भी तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्स 178.35 अंकों की तेजी के साथ 28,533.97 पर और निफ्टी 61.85 अंकों की तेजी के साथ 8,627.40 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 94.64 अंकों की तेजी के साथ 28,450.26 पर खुला और 178.35 अंकों या 0.63 फीसदी तेजी के साथ 28,533.97 पर बंद हुआ।

दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,618.91 के ऊपरी और 28,424.39 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 37.75 अंकों की तेजी के साथ 8,603.30 पर खुला और 61.85 अंकों या 0.72 फीसदी तेजी के साथ 8,627.40 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 8,651.95 के ऊपरी और 8,593.65 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी दर्ज की गई।

मिडकैप 161.35 अंकों की तेजी के साथ 10,543.11 पर और स्मॉलकैप 160.38 अंकों की तेजी के साथ 11,059.39 पर बंद हुआ। सभी 12 में से सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। पूंजीगत वस्तुएं (2.00 फीसदी), धातु (1.68 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (1.25 फीसदी), बिजली (1.16 फीसदी) और बैंकिंग (1.05 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0