businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 109 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Oct 17, 2014 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 sensex up by 109 pointsमुंबई। देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को तेजी रही। सेंसेक्स 109.19 अंकों की तेजी के साथ 26,108.53 पर और निफ्टी 31.50 अंकों की तेजी के साथ 7,779.70 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 49.34 अंकों की गिरावट के साथ 25,950.00 पर खुला और 109.19 अंकों यानी 0.42 फीसदी तेजी के साथ 26,108.53 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,248.54 के ऊपरी और 25,910.77 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 14.45 अंकों की गिरावट के साथ 7,733.75 पर खुला और 31.50 अंकों यानी 0.41 फीसदी तेजी के साथ 7,779.70 पर बंद हुआ।

दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 7,819.20 के ऊपरी और 7,723.85 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में मिला जुला रूख देखा गया। मिडकैप 28.54 अंकों की तेजी के साथ 9,272.49 पर और स्मॉलकैप 29.12 अंकों की गिरावट के साथ 10,313.97 पर बंद हुआ। बीएसई के 12 में से 10 सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। बैंकिंग (2.46 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (1.86 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (1.81 फीसदी), बिजली (1.34 फीसदी) और रियल्टी (0.96 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई। सूचना प्रौद्योगिकी (4.00 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (2.67 फीसदी) में गिरावट रही।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0