businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजारों में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 537 अंक ऊपर

Source : business.khaskhabar.com | May 17, 2019 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex up 537 points in early trade 383528मुंबई। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 537.29 अंकों यानी 1.44 फीसदी तेजी के साथ 37,930.77 पर और निफ्टी 105.05 अंकों यानी 1.33 फीसदी तेजी के साथ 11,407.15 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 100.94 अंकों की तेजी के साथ 37,494.42 पर खुला और 537.29 अंकों यानी 1.44 फीसदी तेजी के साथ 37,930.77 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 38,001.13 के ऊपरी, और 37,415.36 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 4.80 अंकों की तेजी के साथ 11,261.90 पर खुला और 105.05 अंकों यानी 1.33 फीसदी तेजी के साथ 11,407.15 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार के दौरान निफ्टी ने 11,426.15 के ऊपरी स्तर और 11,259.85 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों भी में तेजी दर्ज की गई। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 153.48 अंकों यानी 1.08 फीसदी तेजी के साथ 14,308.36 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 70.42 अंकों यानी 0.51 फीसदी तेजी के साथ 13,887.14 पर बंद हुआ।

बीएसई के 19 सेक्टरों में से 15 में तेजी, और चार में गिरावट रही।

सर्वाधिक तेजी वाले सेक्टरों में ऑटोमोबाइल (2.45 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (2.31 फीसदी), वित्त (2.25 फीसदी), उपभोक्ता विवेकाधीन वस्तुएं एवं सेवाएं (1.67 फीसदी) और पूंजीगत वस्तुएं (1.39 फीसदी) शामिल रहे।

बीएसई के गिरावट वाले चार सेक्टरों में स्वास्थ्य देखभाल (0.99 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.84 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.46 फीसदी) और धातु (0.18 फीसदी) शामिल रहे।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में तेजी और छह में गिरावट दर्ज की गई। सर्वाधिक तेजी वाले प्रमुख शेयरों में बजाज फायनेंस (6.09 फीसदी), हीरो मोटोकॉर्प (4.26 फीसदी), मारुति (3.53 फीसदी), कोटक बैंक (3.31 फीसदी) शामिल रहे।

गिरावट वाले प्रमुख शेयरों में यस बैंक (2.36 फीसदी), वेदांता लिमिटेड (1.44 फीसदी), इंफोसिस (1.42 फीसदी) और एचसीएल टेक्नॉलजी (1.15 फीसदी) शामिल रहे।   

बीएससी में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1403 शेयरों में तेजी और 1113 शेयरों में गिरावट रही, जबकि 146 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
(आईएएनएस)

[@ IPL : कोहली-एबी के नाम है सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड, ये हैं...]


[@ क्या अब भी रेखा की मांग में है संजय दत्त के नाम का सिंदूर?]


[@ दुष्कर्म का शिकार होते बचीं फराह ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0