businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

 शुरूआती कारोबार में 200 अंक चढ़ा सेंसेक्स, निफ्टी भी मजबूत

Source : business.khaskhabar.com | July 11, 2019 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex up 200 points in early trade nifty too strong 392866मुंबई। घरेलू शेयर बाजार में बढ़ी लिवाली और मजबूत विदेशी संकेतों से गुरुवार को शुरूआती कारोबार के दौरान बीएसई का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा उछला। एनएसई का प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी मजबूती के साथ कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स पूर्वाह्न 10.20 बजे 150.26 अंकों यानी 0.39 फीसदी की तेजी के साथ 38,707.30 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी भी 52.40 अंकों की बढ़त के साथ 11,551.30 पर कारोबार कर रहा था।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह नौ बजे पिछले सत्र से 194.58 अंकों की तेजी के साथ 38,557.04 पर खुला और 38,774.80 तक उछला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स का निचला स्तर 38,631.31 रहा।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी पिछले सत्र से 62.55 अंकों की तेजी के साथ 11,561.45 पर खुला और 11,561.70 तक उठा। हालांकि कारोबार के दौरान इसका निचला स्तर 11,519.50 रहा।

विदेशी बाजार से मिले मजबूत संकेतों से घरेलू शेयर बाजार में तेजी का रुझान देखने को मिला।
(आईएएनएस)

[@ जानें संतुलित आहार की अनजानी बातों के बारे में ]


[@ लियोनार्डो ने ऐसे भगाया तनाव]


[@ लहसुन में समाए हैं सेहत के राज... ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0