businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 66 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Jun 06, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex tanks 66 points 42789मुंबई। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट रही। सेंसेक्स 65.58 अंकों की गिरावट के साथ 26,777.45 पर और निफ्टी 19.75 अंकों की गिरावट के साथ 8,201.05 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स सुबह 54.81 अंकों की तेजी के साथ 26,897.84 पर खुला और 65.58 अंकों या 0.24 फीसदी गिरावट के साथ 26,777.45 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,901.42 के ऊपरी और 26,729.54 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी सुबह 7.95 अंकों की तेजी के साथ 8,228.75 पर खुला और 19.75 अंक या 0.24 फीसदी गिरावट के साथ 8,201.05 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,234.70 के ऊपरी और 8,186.05 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि मिला-जुला रूख रहा। मिडकैप 10.50 अंकों की गिरावट के साथ 11,384.14 पर और स्मॉलकैप 24.21 अंकों की तेजी के साथ 11,172.92 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से सात सेक्टरों में तेजी रही। रियल्टी (0.80 फीसदी), आधारभूत सामग्री (0.55 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (0.47 फीसदी), औद्योगिक (0.29 फीसदी) और उपभोक्ता सेवा (0.22 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक तेजी रही। गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे दूरसंचार (1.97 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.39 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (0.97 फीसदी), ऊर्जा (0.54 फीसदी) और तेल एवं गैस (0.54 फीसदी)। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0