businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 257 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Jun 09, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex tanks 257 points 43856 मुंबई। देश के शेयर बाजारों में गुरूवार को गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 257.20 अंकों की गिरावट के साथ 26,763.46 पर और निफ्टी 69.45 अंकों की गिरावट के साथ 8,203.60 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 26.18 अंकों की गिरावट के साथ 26,994.48 पर खुला और 257.20 अंकों या 0.95 फीसदी गिरावट के साथ 26,763.46 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,994.91 के ऊपरी और 26,692.35 के निचले स्तर को छुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 0.30 अंक की मामूली तेजी के साथ 8,273.35 पर खुला और 69.45 अंकों या 0.84 फीसदी गिरावट के साथ 8,203.60 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,273.35 के ऊपरी और 8,184.60 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में मिला-जुला रूख रहा। मिडकैप 54.07 अंकों की गिरावट के साथ 11,421.84 पर और स्मॉलकैप 4.04 अंकों की तेजी के साथ 11,385.07 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से 7 सेक्टरों में तेजी रही। धातु (1.59 फीसदी), ऊर्जा (1.58 फीसदी), तेल और गेस (1.19 फीसदी), उपभोक्ता सेवा (0.45 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.35 फीसदी) सेक्टरों में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे सूचना प्रौद्योगिकी (2.17 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.81 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (1.60 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (0.81 फीसदी) और वाहन (0.62 फीसदी)। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0