businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 22 अंकों की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Aug 02, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex tanks 22 points 64769मुंबई। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 21.41 अंकों की गिरावट के साथ 27,981.71 पर और निफ्टी 13.65 अंकों की गिरावट के साथ 8,622.90 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स सुबह 66 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 28,069.12 पर खुला और 21.41 अंकों या 0.08 फीसदी गिरावट के साथ 27,981.71 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,175.22 के ऊपरी और 27,943.91 के निचले स्तर को छुआ।

निफ्टी सुबह 10.9 अंकों की तेजी के साथ 8,647.45 पर खुला और 13.65 अंकों या 0.16 फीसदी गिरावट के साथ 8,622.90 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,687.20 के ऊपरी और 8,611.40 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट देखी गई। मिडकैप 78.76 अंकों की गिरावट के साथ 12,629.97 पर और स्मॉलकैप 101.95 अंकों की गिरावट के साथ 12,219.79 पर बंद हुआ। बीएसई के 19 में से 3 सेक्टरों तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (1.68 फीसदी), उपभोक्ता गैर अनिवार्य वस्तु एवं सेवाएं (0.07 फीसदी) और सूचना प्रौद्योगिकी (0.06 फीसदी) में तेजी रही। बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे धातु (1.78 फीसदी), आधारभूत धातु (1.43 फीसदी), रियल्टी (1.18 फीसदी), औद्योगिक (1.10 फीसदी) और बिजली (0.84 फीसदी)। (आईएएनएस)

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0