businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

मजबूत शुरुआत के बाद फिसला सेंसेक्स, निफ्टी भी टूटा

Source : business.khaskhabar.com | Sep 13, 2019 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex slips after strong start nifty also breaks 403447मुंबई। घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ होने के बाद प्रमुख संवेदी सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट आ गई। सेंसेक्स और निफ्टी सत्र के शुरुआती घंटे के दौरान लाल निशान के साथ कारोबार कर रहे थे। सुबह 9.49 बजे सेंसेक्स 18.20 अंकों की कमजोरी के साथ 37,086.08 पर कारोबार कर रहा था जबकि निफ्टी 3.85 अंक फिसलकर 10,978.95 पर बना हुआ था।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स इससे पहले सुबह नौ बजे पिछले सत्र के मुकाबले बढ़त के साथ 37,175.86 पर खुला और 37,244.34 तक उछला, लेकिन कारोबारी रुझान कमजोर होने के कारण सेंसेक्स जल्द ही फिसलकर 37,029.52 तक आ गया। पिछले सत्र में सेंसेक्स 37,104.28 पर बंद हुआ था।

वहीं, निफ्टी भी मामूली बढ़त के साथ 10,986.80 पर खुलने के बाद 11,023.85 तक उछला, लेकिन बाद में फिसलकर 10,961.95 पर आ गया जबकि निफ्टी पिछले सत्र में 10,982.80 पर बंद हुआ था। (आईएएनएस)

[@ मां के प्रेमी को ही दिल दे बैठी बेटी लेकिन....]


[@ इस बकरी का स्टंट देख दंग रह जाएंगे आप ]


[@ बाथरूम में ये ले जाना भूल जाते हैं अक्षय कुमार]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0