businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 416 अंक लुढक़ा

Source : business.khaskhabar.com | July 08, 2019 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex slips 416 points 392308मुंबई। वित्त वर्ष 2019-20 का आम बजट शेयर बाजार को बूस्ट नहीं दे पाया और बजट प्रावधानों से निवेशकों में निराशा का असर सोमवार को भी दिखा। सोमवार को शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में जोरदार गिरावट  देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.54 बजे 416.60 अंकों की गिरावट के साथ 39,096.79 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 116.65 अंकों की कमजोरी के साथ 11,694.50 पर कारोबार करते देखे गए।
 
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 37.01 अंकों की गिरावट के साथ 39,476.38 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 40.75 अंकों की कमजोरी के साथ 11,770.40 पर खुला।
(आईएएनएस)

[@ मस्जिद में सिर्फ महिलाए पढती हैं नमाज,ऎसा क्यों]


[@ दीपिका, आलिया, कैटरीना की फिटनेस ट्रेनर को यह पसंद नहीं]


[@ दुष्कर्म का शिकार होते बचीं फराह ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0