businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शेयर बाजार दूसरे दिन भी रहा सुस्त, सेंसेक्स 192 अंक लुढक़ा

Source : business.khaskhabar.com | Jun 28, 2019 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex slips 192 points 390616मुंबई। घरेलू बाजार में शुक्रवार को बिकवाली का दबाव बढऩे से लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स पिछले सत्र के मुकाबले 191.77 अंकों, यानी 0.48 फीसदी लुढक़र 39,394.64 पर बंद हुआ और निफ्टी भी 52.70 अंकों यानी 0.45 फीसदी की गिरावट के साथ 11,788.85 पर रहा।

धातु और ऊर्जा सेक्टरों में बिकवाली का दबाव बना रहा। सूचना प्रौद्योगिकी, ऑटो और बैंकों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

बंबई स्टॉक एक्सचेंच (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह नौ बजे पिछले सत्र के मुकाबले मजबूती के साथ 39,630.52 पर खुला और 39,675.25 तक उछला। इसके बाद बाजार में सुस्ती छाने से सेंसेक्स में कमजोरी आई और दिनभर सेंसेक्स लुढक़र 39,361.92 पर आ गया। हालांकि सत्र के आखिर में यह पिछले सत्र के मुकाबले 191.77 अंकों यानी 0.48 फीसदी लुढक़र 39,394.64 पर बंद हुआ। पिछले सत्र में सेंसेक्स 39,586.41 पर बंद हुआ था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी मजबूती के साथ 11,861.15 पर खुला और 11,871.70 तक उछला, लेकिन कारोबारी सत्र के आखिर में 52.70 अंकों यानी 0.45 फीसदी की गिरावट के साथ 11,788.85 पर रहा। इससे पहले दिनभर के कारोबार के दौरान निफ्टी का निचला स्तर 11,775.50 रहा। पिछले सत्र में निफ्टी 11,841.55 पर बंद हुआ था।

बीएसई मिड-कैप सूचकांक 44.48 अंकों यानी 0.30 फीसदी की गिरावट के साथ 14,808.34 पर बंद हुआ और स्मॉल-कैप सूचकांक 10.08 अंकों यानी 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 14,239.33 पर रहा।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 10 में तेजी रही जबकि 20 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स के सर्वाधिक तेजी वाले पांच शेयरों में बजाज फाइनेंस (1.16 फीसदी), एक्सिस बैंक (0.91 फीसदी), एनटीपीसी (0.75 फीसदी), मारुति (0.71 फीसदी) और हिंदुस्तान लीवर (0.70 फीसदी) शामिल रहे।

सेंसेक्स के सर्वाधिक गिरावट वाले पांच शेयरों में यस बैंक (3.29 फीसदी), इंडसइंड बैंक (2.85 फीसदी), टाटा मोटर्स (1.96 फीसदी), रिलायंस (1.79 फीसदी) और ओएनजीसी (1.64 फीसदी) शामिल रहे।

बीएसई पर कुल 2,907 शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1,231 तेजी रही जबकि 1,489 में गिरावट दर्ज की गई। कारोबार के आखिर में 187 शेयरों में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया।

बीएसई के 19 सेक्टरों में से 12 में गिरावट रही, जबकि सात में बढ़त दर्ज की गई। सबसे ज्यादा गिरावट एनर्जी (1.52 फीसदी), धातु (1.13 फीसदी), दूरसंचार (1.03 फीसदी), आधारभूत सामग्री (0.77 फीसदी) और तेल व गैस (0.67 फीसदी) सेक्टरों के सूचकांकों में दर्ज की गई। वहीं, सबसे अधिक बढ़त वाले सेक्टरों में रियल्टी (0.58 फीसदी), कंज्यूमर ड्यूरेबल्स (0.36 फीसदी), एफएमसीजी (0.26 फीसदी), युटिलिटीज (0.23 फीसदी) और हेल्थकेयर (0.06 फीसदी) शामिल रहे।
(आईएएनएस)

[@ बाथरूम में ये ले जाना भूल जाते हैं अक्षय कुमार]


[@ जेनिफर बोली, बुरा सपना था हाईस्कूल]


[@ बूझो तो जाने,ये चेहरा बच्ची का या बूढी का...]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0