businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 1921 अंकों की जोरदार तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Sep 20, 2019 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex rises strongly by 1921 points 404684मुंबई। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को जोरदार तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 1921.15 अंकों की तेजी के साथ 38,014.62 पर और निफ्टी 569.40 अंकों की तेजी के साथ 11,274.20 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 121.45 अंकों की तेजी के साथ 36,214.92 पर खुला और 1921.15 अंकों या 5.32 फीसदी तेजी के साथ 38,014.62 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 38,378.02 के ऊपरी स्तर और 36,085.74 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में भी जोरदार तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 834.73 अंकों की तेजी के साथ 14,120.07 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 500.98 अंकों की तेजी के साथ 13,204.25 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 42 अंकों की तेजी के साथ 10,746.80 पर खुला और 569.40 अंकों या 5.32 फीसदी तेजी के साथ 11,274.20 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 11,381.90 के ऊपरी और 10,691.00 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से 17 सेक्टरों में तेजी रही। वाहन (9.85 फीसदी), बैंकिंग (8.21 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (7.93 फीसदी), उपभोक्ता गैर अनिवार्य वस्तु एवं सेवाएं (7.56 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (7.45 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के दो सेक्टरों - सूचना प्रौद्योगिकी (1.09 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.43 फीसदी) में गिरावट दर्ज की गई। (आईएएनएस)

[@ यहां कब्र के नीचे सपरिवार रहते हैं, जानिए क्यों ....]


[@ इस मॉडल का बचपन में हुआ यौन शोषण, सौतेले पिता..]


[@ BCCI ने धवन व स्मृति को किया अर्जुन अवार्ड के लिए नामित]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0