businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स में 147 अंकों की तेजी

Source : business.khaskhabar.com | Aug 27, 2019 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex rises by 147 points 400803मुंबई। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 147.15 अंकों की तेजी के साथ 37,641.27 पर और निफ्टी 47.50 अंकों की तेजी के साथ 11,105.35 पर बंद हुआ।
     
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 164.36 अंकों की तेजी के साथ 37,658.48 पर खुला और 147.15 अंकों या 0.39 फीसदी तेजी के साथ 37,641.27 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 37,731.51 के ऊपरी स्तर और 37,449.69 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 70.44 अंकों की तेजी के साथ 13,479.95 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 201.68 अंकों की तेजी के साथ 12,588.78 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 48.7 अंकों की तेजी के साथ 11,106.55 पर खुला और 47.50 अंकों या 0.43 फीसदी तेजी के साथ 11,105.35 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 11,141.75 के ऊपरी और 11,049.50 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से 6 सेक्टरों में तेजी रही। धातु (2.04 फीसदी), वाहन (1.89 फीसदी), औद्योगिक (1.88 फीसदी), तेल और गैस (1.84 फीसदी) और बिजली (1.64 फीसदी)।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में -दूरसंचार (2.26 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.66 फीसदी) और सूचना प्रौद्योगिकी (1.52 फीसदी) शामिल रहे।

(आईएएनएस)

[@ सुनील दत्त के कारण मिला बॉलीवुड को मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर]


[@ एलियंस को ढूंढेगा यह टेलीस्कोप!]


[@ वीरेंद्र सहवाग ने टीम इंडिया को बताया 2019 वर्ल्ड कप का प्रबल दावेदार]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0